जरूरी नहीं कि सच्चाई जानकर भ्रम टूट ही जाए!

क्या सच्चाई जानने के बाद भी इंसान भ्रम में रह सकता है?

चाँद तुम्हारे साथ चलता हुआ क्यों दिखाई देता है?

रात में गाड़ी चलाते हुए कभी चाँद को देखना। ऐसा लगेगा जैसे चाँद भी तुम्हारे साथ चल रहा है।

हर किसी को यही लगता है!

तुमसे 10 किलोमीटर पीछे चल रहे व्यक्ति को भी लगेगा कि चाँद मेरे साथ चल रहा है।

लेकिन सच्चाई कुछ और है!

चाँद किसी के साथ नहीं चलता। वह अपनी जगह है। यह हमारी देखने की स्थिति और दूरी के कारण पैदा होने वाला भ्रम है।

सच्चाई जानकर भी भ्रम बना रहता है!

तुम्हें पता है कि चाँद तुम्हारे साथ नहीं चलता। फिर भी वह तुम्हारे साथ चलता हुआ दिखाई देता है।

अब जरा भक्ति को देखिए!

भक्त को भी हमेशा लगता है कि ईश्वर उसके साथ है। वह जहाँ जाता है, ईश्वर उसके साथ जाता है।

हर घटना ईश्वर की मर्जी बन जाती है!

काम बन जाए तो ईश्वर की कृपा और बिगड़ जाए तो ईश्वर की मर्जी। लेकिन क्या किसी चीज का महसूस होना उसके वास्तव में मौजूद होने का प्रमाण है?

Vinod Satbodhi

भ्रम का पीछा मत करो, सच्चाई के साथ चलो!

कुछ भ्रम सच्चाई जानने के बाद भी बने रहते हैं। लेकिन भ्रम का बने रहना उसे सच्चाई नहीं बना देता।

और विचार पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें।

पूरा लेख पढ़ें

ज्ञान • तर्क • आत्मबोध